Seven Sister of India In Hindi | जाने सात बहनों के बारें में

दोस्तों सेवन सिस्टर्स (Seven Sister of India) यानि सात बहनों का नाम अपने सुना ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं, सेवन सिस्टर्स कौन है। आज हम आपको सेवन सिस्टर के बारे में कुछ रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी बतायेंगे। जिनके बारे में आपको मालूम भी होना चाहिए-

Seven Sister of India | भारत के सात राज्य

भारत के उत्तर पूर्व में सात राज्यों अरूणाचंल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड एवं त्रिपुरा को सात बहनें या सेवन सिस्टर्स कहा जाता है वैसे तो सिक्कम राज्य भी पूर्वात्तर में ही है लेकिन जव सेवन सिस्टर्स का गठन हुआ था तव वह भारत का हिस्सा नहीं था। सिक्कम भारत में बाद में शामिल हुआ।

उत्तर पूर्व के इन राज्यों की एक दुसरे की निर्भरता के कारण ज्योति प्रसाद साक़िया ने सात बहनों की भूमि का नाम दिया था। ये राज्य एक दुसरे से सटे हुए हैं, यहाँ पर आपको प्रकृति के बहुत ही खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलेंगे।

ये राज्यों की राजनेतिक, सामाजिक और आर्थिक तौर एक दुसरे पर निर्भर रहते हैं। अगर हम इन राज्यों की सांकृतिक और सभ्यता की बात करें, तो ये राज्य एक दुसरे से काफी अलग हैं। दुनिया भर से इन राज्यों (Seven Sister of India) की प्रकृति की सुन्दरता को लोग देखने आते हैं।

भारत के ये 7 राज्य जिन्हें सात बहनों के नाम से जाता है?

1- असम: यह राज्य 7 अप्रैल 1937 को बना, जिसकी राजधानी दिसपुर है। यहाँ पर प्रकृति के बहुत ही अद्भुत नज़ारे हैं। अगर आप घुमने का शौक रखते हैं, तो यह तुम्हारे लिए बहुत सुंदर जगह है। इस राज्य के कुछ प्रमुख स्थान हैं जो इस प्रकार हैं-

Seven Sister of India
  • कामख्या मंदिर- नीलाचल गुवाहाटी
  • आहोम राजा का महल – कारेंगघर
  • देवी डोल – शिव सागर
  • रंग घर – रंगपुर
  • तलातल घर – शिवसागर
  • कालिया भोमोरा सेतु – सोनितपुर
  • चाय बगान – डिबूगढ़
  • चंद्रकांता हस्तकला भवन – जोरहट

2- नागालैंड: इसकी स्थापना 1 दिसम्बर 1963 को हुयी थी, यहाँ की राजधानी कोहिमा है। नागालैंड की सीमा चार राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और बर्मा से मिली हुयी है। इस राज्य का सबसे बड़ा शहर दीनापुर है। प्रकृति के अद्भुत नज़ारे चारों तरफ हरियाली रहती है चावल एवं मक्का की पैदावार सबसे ज्यादा होती है। कोहिमा के अलावा दीनापुर किफर व्यूल सांग जूनेवाटी जैसी टयूव सूरत जगह देखने लायक है। कोहिमा का हार्नबिल उत्सव को देखने दूर दूर से लोग आते हैं।

3- मणिपुर: इस राज्य को 21 जनवरी 1972 में बनाया गया, ये राज्य कुल 9 जिलों से मिलकर बना है। इसकी राजधानी इम्फाल है जो मणिपुर का सबसे बड़ा शहर है। मणिपुर का शाब्दिक अर्थ है “आभूषणों की भूमि” यहाँ हाथ से बने हुए बहुत से सामान बहुत ही अद्भुत और मशहूर है। इस राज्य में प्रकृति के बहुत ही सुन्दर अद्भुत नज़ारे जैसे – रंग बिरंगे फूलों के पौधे, दुर्लभ जीव जंतु, सुन्दर जंगल और बहुत ही खुबसूरत पहाड़ों से गिरने वाले झरने। मणिपुर की लोकटक झील बहुत ही खुबसूरत है जो देखने के लायक है।

इसे भी पढ़ें: Rajya aur Rajdhani | भारत के राज्य और राजधानी के नाम

4- मेघालय: बादलों से घिरा हुआ राज्य जिसकी स्थापना 1 अप्रैल 1970 को अर्ध स्वायत राज्य का दर्जा दिया गया। इसके बाद 21 जनवरी 1972 को इसको पूर्ण राज्य के रूप में घोषित किया गया। मेघालय राज्य का सबसे बड़ा शहर शिलांग है, जो इसकी राजधानी है। सर्वाधिक वर्षा के नाम से मशहूर चेरापूंजी भी इसी राज्य में स्तिथ है, यहाँ पर दुनिया भर से पर्यटक घुमने आते हैं। अंग्रेजों के शासनकाल में इस जगह को ब्रिटिश अधिकारीयों ने पूर्व का स्विज़र्लैंड का नाम दिया था। नेपेंथिस खासियाना नाम का पौधा भी इसी राज्य के जंगलों में पाया जाता है। यहाँ प्रक्रति के बहुत ही सुन्दर और अद्भुत नज़ारे हैं।

5- त्रिपुरा: जो भारत का सबसे छोटा राज्य है, 1956 में ये स्व-शासित शाही राज्य बना इसके बाद 21 जनवरी 1972 को इसको पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। जिसकी राजधानी अगरतला है इस राज्य में कुंज वन एवं नील महल पैलेस, अगरतला रेलवे स्टेशन उज्ज्यंत महल बहुत ही अद्भुत और सुन्दर देखने लायक जगह हैं। इसके अलावा कमल सागर, सेफजाला, उदयपुर, पिलक, जामपुई हिल भी घुमने के लिए अच्छी जगह हैं।

6- अरुणाचल प्रदेश: इस राज्य का अधिकतर हिस्सा हिमालय पर्वत से ढका हुआ है। इसे उगते हुए सूरज का प्रदेश भी कहा जाता है। अरुणाचल प्रदेश की स्थापना 20 फरवरी 1987 को हुयी थी। ये राज्य १६ जिलों से मिलकर बना है, राजधानी ईटा नगर इस राज्य का सबसे बड़ा शहर है। यहाँ बहुत ही घने जंगल है, इसलिए इस राज्य के पर्यटक स्थल पर घुमने के लिए यहाँ के सरकारी विभाग से परमिशन लेनी पड़ती है। पौराणिक गंगा झील, बौद्ध मंदिर, पापुम पारे, ईटा किला बहुत ही खुबसूरत पर्यटक स्थल हैं। इसके अलावा इस राज्य में आपको हाथ से बनायीं गयी लकड़ियों की बस्तुएं, एक अलग प्रकार का शानदार पहनावा यहाँ कि खास चीज़ है।

ये भी पढ़ें: Bharat Ke Padosi Desh: भारत के पड़ोसी देश और राजधानी के नाम

7- मिजोरमः ये राज्य पहले असम का जिला था जिसे 20 फरवरी 1987 को भारत का 23 वां राज्य बनाया गया। मिजोरम में कुल ८ जिलें हैं, जिसकी राजधानी आइजोल है। इस राज्य को पर्वतीय राज्य भी कहा जाता है, क्योकि यहाँ बहुत से पहाड़ और झील हैं। वब्लू माउन्टेन बान ताग फाल्स और तामदिल झील तो बहुत खूबसूरत है। जो इस राज्य प्रमुख पर्यटक स्थल हैं।

ये सात राज्यों अरूणाचंल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड एवं त्रिपुरा जिन्हें “Seven Sister of India के नाम से जाना जाता है। भारत के ये राज्य बहुत ही ख़ूबसूरत हैं, जहाँ पर आपको बहुत ही प्रकृति के बहुत ही अद्भुत नज़ारे देखने को मिलेगें। फ़िलहाल तो कोरोना का प्रकोप चल रहा है।अगर आप घुमने के शौकीन है तब इस महामारी के नियंतरण के बाद इन जगह पर जरुर जायें।

9 thoughts on “Seven Sister of India In Hindi | जाने सात बहनों के बारें में”

  1. मेरे लिए यह आपका लेख बहुत उपयोगी रहा,यह बहुत ही स्पस्ट रूप से लिखा गया है। बहुत -बहुत शुक्रिया। सरकारी रिजल्ट की जानकारी जानने के लिये UK board result 2021 पर जाऐ ।

  2. Pingback: UP GK Quiz in Hindi | उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान - Online Hindi Click

  3. Pingback: GK Questions in Hindi | सामान्य ज्ञान अति महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर - Online Hindi Click

  4. Pingback: Lakshadweep in Hindi: जानें लक्षद्वीप के बारे में सारी जानकारी हिंदी में - Online Hindi Click

  5. Pingback: Important days in February 2024: फरवरी माह के महत्वपूर्ण दिनों के नाम - Online Hindi Click

  6. Pingback: World Wildlife Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व वन्यजीव दिवस जानिए इसका इतिहास, थीम और महत्व - Online Hindi Click

  7. Pingback: World Pulses Day 2025: क्यों मनाया जाता है विश्व दलहन दिवस और जानें इसका इतिहास - Online Hindi Click

Leave a Reply

Online Hindi Click Logo

Online Hindi Click: हिंदी में सामान्य ज्ञान, टेक्नोलॉजी न्यूज़, करंट अफेयर्स, सरकारी योजनाएं और इंटरनेट गाइड। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजमर्रा की जानकारी के लिए आपका भरोसेमंद स्रोत। 📚🚀

Follow Us On Social Media

Facebook WhatsApp YouTube Twitter/X

Quick Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy
About Us | Contact Us | Disclaimer | Privacy Policy
© 2025 Online Hindi Click All rights reserved