Earth Day 2020 | 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस को क्यों मानते है।

आज 22 अप्रैल 2020 यानि पृथ्वी दिवस (Earth Day) को मानाने का दिन है। क्योंकि पूरी दुनिया  में हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में इस दिन की शुरुआत की थी। तब इस दिन को पहली बार 1970  में पृथ्वी दिवस के रूप में  मनाया गया था।

इस दिन को सेलिब्रेट करने के पीछे लोगो को पृथ्वी और स्थिति के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। पिछले दशकों में, जिस तरह से मिट्टी का विघटन हो रहा है, बर्फीले पहाड़ पिघल रहे हैं, और ग्लोबल वार्मिंग का बढ़ना व प्रदुषण का फैलना। ऐसी परिस्थिति में पृथ्वी की गुणवत्ता, कठोरता और महत्व को बनाए रखने के लिए, हमें प्रकृति और पृथ्वी को सुरक्षित करना होगा। इन सब बातों को देखते हुए, प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस (Earth Day) मनाया जाता है।

Earth Day 2020 | 22 अप्रैल पृथ्वी दिवस का इतिहास

जब 1969 में, कैलिफोर्निया के शहर सांता बारबरा में  तेल रिसाव होने के कारण 22 जनवरी को तीन मिलियन गैलन तेल समुद्र में फैलने के कारण 10000 से अधिक समुद्री पक्षी, डॉल्फ़िन, सील और समुद्री शेर मारे गए थे। इस घटना के कारण नेल्सन बहुत प्रभावित हुए। तेल रिसाव के कारण हुई तबाही ने उन्हें पर्यावरण संरक्षण के बारे में कुछ करने की पहल करने के लिए प्रेरित हुए और इस दिवस की घोषणा की।

हर साल 22 अप्रैल को दुनिया के  देशो  में पृथ्वी दिवस  को मनाया जाता है। सबसे पहले सन 1970 में पर्यावरण संरक्षण को समर्थन देने के लिए अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन ने इस दिवस की शुरुआत की थी। तब से हर वर्ष 22 अप्रैल को दुनिया के 195 से अधिक देशों में इस दिवस को मनाया जाता है।

नेल्सन के आदेश  पर 22 अप्रैल 1970 को करीब दो करोड़ अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में भाग लिया था। इसकी शुरुआत के बाद अब पूरी दुनिया में  पृथ्वी दिवस को मनाया जाता है, इस दिन को मानाने के मेन मकसद लोगों को धरती और पर्यावरण के प्रति जागुरुक करना है।

Earth Day

पृथ्वी दिवस की थीम

प्रत्येक वर्ष की एक अलग थीम के साथ इस दिवस को मनाया जाता है। दोस्तों थीम के  द्वारा हर वर्ष एक विशेष मुद्दे पर लोगों को पृथ्वी के प्रीति लगाव और उसको स्वच्छ व प्रदुषण मुक्त करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसलिए हर साल एक अलग थीम के जरिये इस दिवस को मनाने के लिए कहा जाता है।

पृथ्वी दिवस के लिए हर साल एक अलग थीम रखी जाती है। इस साल 2020 के लिए जिस थीम “क्लाइमेट एक्शन” को जोड़ा गया है। जिसका मतलब है – “जलवायु क्रिया”

विश्व पृथ्वी दिवस का महत्व

विश्व पृथ्वी दिवस का महत्व और उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक लोग पृथ्वी के संरक्षण के बारे में जागरूक हो सकें और पृथ्वी के बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने में मदद करें। जैसे हरयाली के लिए पेड़ लगाए , पालीथीन का यूज़ न करें, वातावरण दूषित करने वाली चीज़ो का इस्तेमाल कम करें।  इन सब बातों को ध्यान में रखकर हमे इस दिवस को मानना चाहिए।

दोस्तों आज भी हमारे इस पृथ्वी पर बहुत से ऐसे पर्यावरण प्रेमी जो अपने स्तर पर पृथ्वी के वातावरण को स्वच्छ बनाने का प्रयास  कर रहे हैं। हमे ऐसे लोगों से सीख लेते हुए अपनी इस पृथ्वी के लिए सभी को इसमें कुछ न कुछ योगदान देना होगा। तभी हम पृथ्वी को दूषित होने से रोक सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

1 thought on “Earth Day 2020 | 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस को क्यों मानते है।”

Leave a Reply

%d bloggers like this: