Chingari App | एक ऐसी चिंगारी जो करेगी Tik Tok का विनाश

दोस्तों भारतीय डेवेलपर्स Biswatma Nayak और Siddharth Gautam ने एक ऐसा स्वदेशी शार्ट वीडियो ऐप को लांच किया गया है। जिसे Chingari App का नाम दिया गया है, जो फ़िलहाल ट्रेंडिंग में चल रहा है। आज के इस आर्टिकल में आप Chingari App के बारे में पूर्ण जानकारी को प्राप्त करेंगे।

लद्दाक बॉर्डर पर चीन द्वारा किये गए हमले के कारण लोगों में चीन की इस शर्मनाक हरकत को लेकर बहुत ही ज्यादा आक्रोश है। इसलिए भारतीय यूजर्स चीनी प्रोडक्ट का boycott कर रहे हैं।

बेंगलुरु के डेवलपर्स विश्वात्मा नायक और  सिद्धार्थ गौतम ने चीनी ऐप टिक टोक को टक्कर देने लिए चिंगारी ऐप को लांच किया। जो ट्रेंडिंग में चल रहा है। जिसे १ मिलियन से ज्यादा यूजर डाउनलोड कर चुके हैं।

Chingari App क्या है?

भारतीय डेवेल्पर्स द्वारा डेवेलोप किया गया एक सोशल नेटवर्किंग ऐप है। जहाँ पर आप चीनी ऐप टिकटोक की तरह वीडियो बनाकर कर अपना टेलेंट दिखा सकते हैं। ये ऐप यूजर को वीडियो को अपलोड के साथ साथ डाउनलोड करने की भी सुविधा देता है। इस ऐप पर आप अपने फ्रेंड्स को अपनी वीडियो को शेयर कर सकते हैं।

चिंगारी ऐप में आप  वाट्सऐप स्टेटस, वीडियोज, ऑडियो क्लिप्स, जिफ स्टिकर्स और फोटोज के साथ अपनी क्रिएटिविटी को शेयर कर सकते हैं। यहाँ पर आपको अपने फ्रेंड्स से चैट करने की सुविधा भी मिलती है।

Chingari App
Chingari App

इस ऐप के डिवेलपर्स के अनुसार  इसने मित्रों ऐप को पीछे छोड़ दिया है। जो अभी कुछ दिनों पहले बहुत चर्चा में था। डेवेलपर्स ने ये भी कहा चिंगारी ऐप गूगल प्ले स्टोर पर ट्रेंडिंग में चल रहा है।

इस ऐप के डिवेलपर्स के अनुसार ये इसने मित्रों ऐप को पीछे छोड़ दिया है। जो अभी कुछ दिनों पहले बहुत चर्चा में था। डेवेलपर्स ने ये भी कहा चिंगारी ऐप गूगल प्ले स्टोर पर ट्रेंडिंग में चल रहा है।

Chingari App को इन भाषा में कर सकेंगे इस्तेमाल

इस ऐप को यूजर्स अंग्रेजी भाषा के अलावा भारतीय भाषा हिंदी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलुगू भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस ऐप में अपनी वीडियो क्रिएटिविटी को किसी भी भाषा में क्रिएट कर सकते हैं।

चिंगारी ऐप का यूज़ कैसे करें।

इस ऐप का यूज़ करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फ़ोन  इसे डाउनलोड करके इनस्टॉल होगा। जिसे गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। जिसका लिंक निचे दिया गया है। इसके बाद इन स्टेप को फॉलो करें –

  • सबसे पहले चिंगारी ऐप को ओपन करें।
  • इसके बाद टर्म और कंडीशन के बाद अपनी मनपसंद भाषा को चुने।
  • अब आपका चिंगारी ओपन हो जायेगा
  • जहाँ पर आप अपना अकाउंट क्रिएट करके इस ऐप को बहुत ही आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

चिंगारी ऐप के फीचर क्या हैं।

  • इस ऐप को ओपन करने के बाद आपको सबसे ऊपर वीडियो, न्यूज़ और गेम जोन बटन दिखाई देंगे। जहाँ पर आप वीडियो क्रिएट के साथ साथ न्यूज़ और गेम का भी मज़ा ले सकते हैं।
  • सबसे निचे वीडियो के आइकॉन पर क्लिक करके आप वीडियो क्रिएट व अपनी फ़ोन की गैलरी से विडिओ या इमेज को सलेक्ट करके अपलोड कर सकते हैं।

इसके एक्स्ट्रा फीचर के लिए सबसे पहले आपको लेफ्ट साइड में Arrow बटन दिखाई देगा। जिसे स्वाइप करके आप इसके फीचर को देख सकते हैं।

  • Home : यहाँ पर क्लिक करके आप होम पेज पर जा सकते हैं।
  • Search : सर्च बॉक्स जाकर आप जो सर्च करना चाहें कर सकते हैं।
  • WhatsApp Status : इस फीचर पर क्लिक करके स्टेटस पेज पर जा सकते हैं और वहां से अपने व्हाट्सप्प पर देखे गए स्टेटस को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • Notification : यहाँ पर आपको सारे नोटिफिकेशन दिखाई देंगे।
  • Profile Setting : इस पर क्लिक करके आप अपने प्रोफाइल को देख व एडिट कर सकते हैं।
  • Reward : इसमें आप सारे रिवार्ड्स को देख सकते हैं।
  • Game Zone : इस ऑप्शन में आप गेम पेज पर जाकर गेम खेलने के साथ साथ पैसे भी कमा सकते हैं।
  • Language Change : लैंग्वेज को चेंज कर सकते हैं।
  • Invite Friend में जाकर आप अपने दोस्त को इन्विते करके कॉइन रिवॉर्ड कर सकते हैं।
  • Web Login : इस फीचर में आप Qr कोड को स्कैन करके वेब ब्राउज़र पर लॉगिन कर सकते हैं।

Chingari App Download

दोस्तों उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकरी Chingari App In Hindi अच्छी लगी होगी। अगर आपके के मन में कोई प्रश्न है तब आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। हमारे द्वारा दी गयी जानकारी को आप अपने दोस्तों को भी शेयर करें।

धन्यवाद..

ये भी पढ़ें-

Leave a Reply