भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची | President of India List

भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची ( President of India List) :
आज की इस पोस्ट में भारत में अब तक चुने गए सभी राष्ट्रपतियों के बारे में जानकारी दी गई है। जिससे आपको भारत में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी। भारत का राष्ट्रपति देश के सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति होता है ।

राष्ट्रपति भारत के संविधान का प्रमुख होता है और देश के सशस्त्र बलों का सर्वोच्च कमांडर होता है । भारत के राष्ट्रपति का चुनाव राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाता है। भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक होता है और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बिना देश में कोई भी कानून लागू नहीं हो सकता है।

जनरल नॉलेज Quiz टेस्ट देने के लिए यहां क्लिक करें : उत्तर प्रदेश जीके Quiz

  • डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे।
  • भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल हैं।
  • भारत की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं।

भारत में अब तक चुने गए सभी राष्ट्रपतियों की सूची (1947-2023) (President of India List) नीचे दी गई है –

S. No. नाम कार्यकाल
1डॉ राजेन्द्र प्रसाद 26 जनवरी, 1947 से 13 मई, 1962
2डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन13 मई, 1962 से 13 मई, 1967
3ज़ाकिर हुसैन13 मई, 1967 से 3 मई, 1969
#वी.वी. गिरि (कार्यवाहक)3 मई, 1969 से 20 जुलाई, 1969
#मोहम्मद हिदायतुल्लाह (कार्यवाहक)20 जुलाई, 1969 से 24 अगस्त, 1969
4वी.वी. गिरि24 अगस्त, 1969 से 24 अगस्त, 1974
5फ़ख़रुद्दीन अली अहमद24 अगस्त, 1974 से 11 फरवरी, 1977
#दासप्पा दानप्पा जट्टी (कार्यवाहक)11 फरवरी, 1977 से 25 जुलाई, 1977
6नीलम संजीव रेड्डी25 जुलाई, 1977 से 25 जुलाई, 1982
7ज्ञानी जैल सिंह25 जुलाई, 1982 से 25 जुलाई, 1987
8आर. वेंकटरमण25 जुलाई, 1987 से 25 जुलाई, 1992
9शंकर दयाल शर्मा25 जुलाई, 1992 से 25 जुलाई, 1997
10के.आर. नारायणन25 जुलाई, 1997 से 25 जुलाई, 2002
11ए.पी.जे. अब्दुल कलाम25 जुलाई, 2002 से 25 जुलाई, 2007
12प्रतिभा पाटिल25 जुलाई, 2007 से 25 जुलाई, 2012
13प्रणब मुखर्जी25 जुलाई, 2012 से 25 जुलाई, 2017
14रामनाथ कोविंद25 जुलाई, 2017 से 25 जुलाई 2022
15द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई 2022 से अब तक
President of India List


ये भी पढ़ें: भारत के राज्य और राजधानी के नाम

भारत के राष्ट्रपति की शक्तियाँ और कर्तव्य

भारत के राष्ट्रपति के निम्नलिखित शक्तियाँ और कर्तव्य होते हैं :

संविधान की व्याख्या: राष्ट्रपति के पास संविधान की व्याख्या करने और उसके अनुसार कानून बनाने की शक्ति होती है।

विधेयकों को सहमति या अस्वीकृत: राष्ट्रपति संसद द्वारा पारित किसी भी विधेयक को सहमति या अस्वीकृत कर सकता है।।

सरकार के प्रमुख के रूप में कार्य करना: राष्ट्रपति सरकार के प्रमुख के रूप में कार्य करता है और प्रधान मंत्री और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करता है।

सशस्त्र बलों का सर्वोच्च कमांडर: राष्ट्रपति सशस्त्र बलों का सर्वोच्च कमांडर ( सेनापति ) होता है और युद्ध या शांति की घोषणा कर सकता है।

8 thoughts on “भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची | President of India List”

Leave a Reply