Autodraw website I आपकी ड्रॉइंग का जादुई रूप

Autodraw website क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें 

अगर आप भी कुछ नया सिखने की इच्छा रखते हैं, तब ये आर्टिकल आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। आज आपको इन्टरनेट पर सब कुछ मिल जायेगा। Autodraw website

इन्टरनेट के माध्यम से आप बहुत कुछ नया सीख सकते हो, तो आज कुछ नया सिखने के लिए आपको एक महत्वपूर्ण वेबसाइट Autodraw website के बारे में जानकारी देने वाले हैं-

Autodraw website क्या है ?

गूगल के द्वारा जारी किये गए इस टूल की मदद से आप अपनी कला को नया रूप दे सकते हैं। इस वेबसाइट के माध्यम से आप मुफ्त doodle भी बना सकते हैं और उन्हें मशीन लर्निंग द्वारा संचालित खूबसूरत ड्रॉइंग में जादुई रूप से बदलते हुए देख सकते हैं।

अगर आप के मन में कोई चित्र जैसे किसी जानवर का चित्र, घर का चित्र, फर्नीचर का चित्र और भी बहुत से चित्र जिन्हें आप बनाने का प्रयास करते हैं। लेकिन आप उनको पूर्ण रूप देने में असफल रहते हैं, तब आप इस टूल्स को इस्तेमाल करके एक बिगड़ी हुई आकृति को सुन्दर रूप दे सकते हैं।

ये सब करने के लिए आप www.Autodraw.com पर जायें और इन स्टेप को फॉलो करके बहुत ही आसानी से अपने अन्दर छुपी हुई कला को दिखा सकते हो। 

Autodraw website
Autodraw website

Autodraw tool options : जिनका इस्तेमाल करके एक खुबसूरत ड्राइंग बना सकते हैं।

  • Auto draw : ये आप्शन बहुत ही अद्भुत है, यहाँ पर आपको बस कुछ भी उल्टी सीधी आकृति बनानी है। जैसे ही आप यहाँ पर कोई भी आकृति बनाने का प्रयास करते हैं. तब ये टूल्स आपको उस आकृति से मिलते हुए बहुत सारे आप्शन दिखाता है। जिसे आप बनाना चाहते हो।
  • Draw : इस विकल्प के द्वारा आप अपने कंप्यूटर माउस या मोबाइल टच स्क्रीन पर फिंगर से बहुत कुछ बना सकते हैं।
  • Text : ये विकल्प आपको लिखने की अनुमति देता है, जिसके द्वारा कला में आकृति का नाम व अपना नाम लिख सकते हैं।
  • Fill : आपके द्वारा बनायीं गयी आकृति में रंग भरने के लिए इस विकल्प का इस्तेमाल किया जाता है।
  • Shape : इस विकल्प में आपको कुछ आकृति मिल जाएँगी, जिसको आप अपनी ड्राइंग के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • Colour : यहाँ से आप अपनी ड्राइंग में अपनी इच्छा के अनुसार रंग को चुन सकते हैं।
  • Zoom : इस विकल्प के द्वारा आप अपनी ड्राइंग को बड़ा करके देख सकते हैं।
  • Undo : इसके के बारे में तो अधिकतर लोग जानते ही हैं, गलत या खोई हुई आकृति को दुबारा प्राप्त करना।
  • Select : ये बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके द्वारा ही आप अपनी ड्राइंग में दी गयी आकृति को सलेक्ट कर सकते हैं।
  • Delete : ये विकल्प आपको गलत या अनचाही आकृति को डिलीट करने की अनुमति देता है, जिसका इस्तेमाल आप किसी भी आकृति को  सलेक्ट विकल्प द्वारा चुन कर बहुत ही आसानी से डिलीट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  नौकरी खोजना और पाना अब हुआ आसान

 

1 thought on “Autodraw website I आपकी ड्रॉइंग का जादुई रूप”

Leave a Reply