Jio Mart | प्री रजिस्ट्रेशन करें और पाएं 3000 तक के फायदे

जिओ  के मालिक मुकेश अम्बानी ने जिओ मार्ट एप को रिटेल सेगमेंट में लांच किया है। आज हम Jio Mart के बारे में जानेगें। क्या Jio Mart Flipkart, Amazon और Groofer जैसी कंपनी को टक्कर देने वाला हैं। इस सर्विस को फ़िलहाल मुंबई के कुछ इलाकों में लांच किया गया है। इसके अलावा जिओ मार्ट को देश के कुछ  शहरों में शुरू करने का प्लान चल रहा है।

आज हम जानेगें जिओ मार्ट (Jio Mart) क्या है, इसके एप को आप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। शुरुआत में क्या ऑफर आपको मिलने वाले हैं, रिटेलर कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिओ मार्ट में फ्री डिलीवरी के साथ साथ क्या फायदा मिलने वाला है। चलिए सुरु करते हैं –

Jio Mart | जियो मार्ट क्या है?

जिओ मार्ट एक ऐसा ग्रोसरी रिटेलर प्लेटफॉर्म है जो डेली नीड्स स्टोर को सीधे ग्राहकों से जोड़ता है। जिसके जरिये आप डेली नीड्स सामान को घर बैठे मंगा सकते है। जिसका अंदाज़ा आप इसके टैग लाइन से लगा सकते हैं। जिओ मार्ट का टैग लाइन “देश की नयी दुकान” है।

यहाँ पर आप अपने जरुरत के सामान को कॅश ऑन डिलीवरी पर मंगा सकते हैं। जिसको आप रिटर्न पालिसी के अनुसार वापिस भी कर सकते है। जिओ का मेन मकसद इस सुविधा के जरिये ग्राहकों को 50 हज़ार से अधिक ग्रोसरी प्रोडक्ट को उपलब्ध करना है। फ़िलहाल जिओ मार्ट को नवी मुंबई, ठाणे और कल्यान के शुरू करा गया है। वाकी कुछ शहरों में इसे इस सर्विस को शुरू करने की तैयारी चल रही है।

जिओ मार्ट के क्या फायदे हैं

388 मिलियन से ज्यादा जिओ मोबाइल यूज़र्स के लिए यहाँ पर कुछ अलग ऑफर देखने को मिलेंगे। लेकिन इन ऑफर का लाभ अभी नवी मुंबई, ठाणे, कल्यान के लोग उठा रहे है। लेकिन आप फ़िक्र न करें धीरे धीरे इस सर्विस को देश के शहरों लांच किया जायेगा। जिओ का मानना है कि इस सर्विस से किराना समान खरीदने का तरीका ही चेंज हो जायेगा।

  • जिओ मोबाइल यूज़र्स लिए यहाँ पर कई सारे ऑफर मिलेंगे। जिसमे फ्री होम डिलीवरी, नो कंडीशन रिटर्न और  एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है।
  • इस प्लेटफार्म के जरिये 50 हज़ार से ज्यादा ग्रोसरी प्रोडक्ट को ख़रीदा जा सकता है।
  • यहां आप न्यूनतम ऑर्डर से लेकर अधिकतम ऑर्डर तक ऑर्डर कर सकते हैं।
  • जिओ मार्ट पर आप ग्रोसरी प्रोडक्ट पर 3000 तक का फायदा उठा सकते हैं।
  • इस सर्विस का इस्तेमाल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं।
  • अगर आप किसी प्रोडक्ट को रिटर्न करते हैं तब आपसे बिना किसी कारण पूछे प्रोडक्ट को वापस करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • ग्राहकों के लिए एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी।

इन सब सुविधा के साथ ग्रोसरी प्रोडक्ट खरीदने के लिए आपको सबसे पहले इसके एप को डाउनलोड करना होगा और उस पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद यहाँ से खरीदारी की जा सकेगी। जिओ मार्ट एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

जिओ मार्ट एप्लीकेशन को डाउनलोड कैसे करें

जिओ मार्ट की एप्लीकेशन को Android और iOS मोबाइल के लिए जल्द ही लांच किया जायेगा। इसलिए इस एप को अभी प्लेस्टोर पर नहीं देखा जा सकता लेकिन आप जिओ की ऑफिसियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके प्राप्त कर सकते है। जिसका लिंक निचे दिया गया है।

आपको ये बता दे कि फ़िलहाल इस सुविधा को नवी मुंबई, ठाणे और कल्यान के लिए चालू  किया गया है। अगर आप इन क्षेत्रों में रहते हैं तब जिओ की ऑफिसियल वेबसाइट से इस सुविधा का ऑफर ले सकते हैं।

jio mart

Jio Mart पर प्री रजिस्ट्रेशन करें और पाएं 3000 तक के फायदे।

अगर आप नवी मुंबई, ठाणे और कल्यान के रहने वाले हैं तब आप इस सुविधा को जिओ मार्ट पोर्टल के जरिये प्राप्त कर सकते हैं। प्री रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी वेबसाइट पर जाना होगा। निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जिओ की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Jio Mart Portal

जिओ मार्ट एक ग्रोसरी प्रोडक्ट शॉपिंग पोर्टल है जो डेली नीड्स प्रोडक्ट की जरुरत को घर बैठे पूरी करता है। इस पोर्टल पर जाकर आप मांगी गयी डिटेल्स को भर कर बहुत ही आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। और इस सुविधा के साथ 3000 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको जिओ मार्ट की जानकारी दी और उसको भलिभांति समझने की कोशिश की। हमे उम्मीद है हमारी द्वारा दी गयी इस जानकरी को अच्छे से समझ गए होंगे। दोस्तों अगर आपके मन में कोई डाउट है तब आप निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करके पूछ सकते है। हमारी द्वारा दी गयी इस जानकारी को आप अपने दोस्तों में भी शेयर करें।  धन्यवाद।

ये भी पढ़ें-

2 thoughts on “Jio Mart | प्री रजिस्ट्रेशन करें और पाएं 3000 तक के फायदे”

Leave a Reply