Facebook Tricks 2020 | ये ट्रिक्स आपके बहुत काम आने वाली हैं

हेलो दोस्तों ऑनलाइन हिंदी क्लिक में आपका स्वागत है। फेसबुक दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सोशल मीडिया प्लेटफार्म में से एक वेबसाइट है। जहाँ पर बिलियन यूजर डेली एक्टिव रहते हैं। आज हम फेसबुक की कुछ ऐसी टिप्स और ट्रिक्स (Facebook Tricks 2020) के बारे में जानेगें जिन्हे बहुत ही कम लोग जानते होंगे।

हमारे द्वारा बताई जाने वाली फेसबुक टिप्स और ट्रिक्स आपके बहुत काम आने वाली हैं। आप इन टिप्स और ट्रिक को फॉलो करके अपने फेसबुक में कुछ अलग और नया अनुभव प्राप्त करेंगे। वैसे भी दोस्तों कुछ नया सिखने और सिखाने का कुछ अलग ही मज़ा है। तो बिना देरी किये हुए कुछ लेटेस्ट अमेजिंग फेसबुक टिप्स और ट्रिक्स की शुरुआत करते हैं।

Facebook Tricks 2020 – टॉप अमेजिंग फेसबुक टिप्स एंड ट्रिक्स

Facebook Tricks 2020 – फॉलो बटन को इनेबल कैसे करें।

दोस्तों आपने देखा होगा कि बहुत से फेसबुक यूजर प्रोफाइल पर ऐड फ्रेंड का ऑप्शन न शो हो कर फॉलो बटन शो होता है। कुछ लोगों के प्रोफाइल पर फॉलो ऑप्शन बटन शो नहीं होता है। अगर आप फेसबुक प्रोफाइल पर फॉलो बटन को शो करना चाहते हैं। तब आप निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके बहुत ही आसानी फेसबुक फॉलो बटन को एक्टिवेट कर सकते हैं।

Follow These Step I
  • फॉलो ऑप्शन को एक्टिवेट करने  के लिए सबसे पहले आप अपने फेसबुक को ओपन करें। उसके बाद Three Dots” पर क्लिक करके “Privacy and Setting” में जाएं।
  • जहाँ पर आपको “Who Can Send you Friends Requests”  पर क्लिक करके “Friends of Friends” को सलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको बापस सेटिंग में जाकर पब्लिक पोस्ट पर क्लिक करके ओपन करना है।
  • यहाँ पर आपको चार ऑप्शन दिखेंगे जिनमे से आपको तीसरे ऑप्शन को छोड़कर बाकि सबको “Public” पर सलेक्ट करना है। जैसा की निचे स्क्रीन शॉट में दिखया गया है।
Facebook Tricks 2020

इन सेटिंग को कम्पलीट करने के बाद आपको अपने फेसबुक प्रोफाइल में जाकर उसको रिफ्रेश करना है जिसके बाद आपका फोल्लोवेर ओशन एक्टिवेट हो जायेगा।  जिसे आप अपने प्रोफाइल पर देख सकते हैं। अगर इन स्टेप को फॉलो करने के बाद भी आपका फोल्लोवेर ऑप्शन शो नहीं हो रहा है। तब आप इस सेटिंग का भी यूज करें।

Follow These Step II

  • अपने फेसबुक प्रोफाइल में जाकर “Three Dost” पर क्लिक करना है।
  • अब आपको “Edit Profile” ऑप्शन पर क्लिक करके एडिट डिटेल्स में जाएं।
  • जहाँ पर निचे स्क्रॉल करने के बाद “Followers” का ऑप्शन मिलेगा।
  • जिसे आपको टिक करना है और सेव करने के बाद फेसबुक प्रोफाइल फोल्लोवेर्स ऑप्शन शो हो जायेगा।

इस ट्रिक को यूज़ करने के बाद अगर आपको कोई अनजान फेसबुक यूजर जो आपकी फ्रेंड्स ऑफ़ फ्रेंड्स लिस्ट में न आता हो। तब उसको ऐड फ्रेंड्स का ऑप्शन न दिखा कर फॉलो का बटन दिखाई देगा। जिसे वो आपको फॉलो बटन पर क्लिक करके आपको फॉलो कर सकता है।  तो दोस्तों है न कमाल की फेसबुक ट्रिक्स।

फेसबुक के मैसेंजर ऐप पर करें एक साथ 50 लोगों को कॉल

जी हाँ दोस्तों फेसबुक के इस फीचर को बहुत ही कम लोग जानते हैं। फेसबुक मैसेंजर ऐप पर ग्रुप कॉल करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें।

Follow These Step

  • सबसे पहले आपको फेसबुक के मैसेंजर ऐप को ओपन करना है।
  • निचे राइट साइड में पब्लिक बटन पर क्लिक करने पर “Introducing Room Box” ओपन हो जायेगा।
  • यहाँ पर आपको सबसे निचे try it बटन पर क्लिक करके एक चैट रूम क्रिएट करना है।
  • इसके बाद आपको चैट रूम लिंक को अपने दोस्तों (जिनसे आप वीडियो चैट करना चाहते हैं) के साथ शेयर करके “invite” करना है।
  • इतना करने के बाद आप अपने द्वारा “invite” किये गए एक साथ 50 दोस्तों के साथ वीडियो कॉल कर सकते हैं।

अपने फेसबुक प्रोफाइल पर म्यूजिक कैसे लगाएं।

फेसबुक प्रोफाइल को स्टैलिस और इंटरेस्टिंग बनाने के लिए अपने प्रोफाइल में म्यूजिक लगाएं। जब भी आप का कोई फ्रेंड आपके प्रोफाइल पर जाकर वहां पर लगाए गए म्यूजिक पर क्लिक करता है। तब आपके द्वारा लगाया गया म्यूजिक प्ले हो जायेगा। इस सुविधा के लिए इन स्टेप को फॉलो करें।

Follow These Step

  • इस फीचर के लिए सबसे पहले अपने फेसबुक पर जाएं और निचे स्क्रॉल करें।
  • आपको थोड़ा निचे जहाँ से आप कोई पोस्ट क्रिएट करते हैं वहां पर राइट साइड में एक म्यूजिक का बटन दिखाई देगा।
  • उस बटन पर क्लिक करके आप अपने फेवरेट म्यूजिक को ऐड करें।
  • अब आपको ऐड किये गए सांग के राइट साइड में थ्री डॉट पर क्लिक करें।
  • ओपन ऑप्शन में निचे दिए गए “Pin to Profile” बटन पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल पर अपने फ़ेवरेट म्यूजिक को पिन करें।

Facebook Tricks 2020 – फेसबुक पर गेमिंग कैसे करें

आज के इस डिजिटल युग में हर काम ऑनलाइन है।अगर आप गेमिंग के शौकीन है तब आप फेसबुक ऐप पर भी गेम खेल सकते है। इस फीचर के लिए निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

Follow These Step

  • फेसबुक ऐप पर जाएं थ्री लाइन पर क्लिक करें।
  • निचे स्क्रॉल करके सी मोर पर क्लिक करके गेमिंग में जाकर अपने पसंदीदा गेम का मज़ा ले सकते हैं।

अपनी पोस्ट को हाईड कैसे करें।

दोस्तों कभी कभी ऐसा होता है आप कुछ ऐसी पोस्ट को शेयर करते हैं। जिसे आप अपने किसी फ्रेंड या अपने घर सदस्य और रिलेटिव को नहीं दिखाना चाहते है। तब आप इन स्टेप को फॉलो करके इस फीचर का लाभ उठा सकते हैं।

Follow These Step

  • सबसे पहले आप अपने फेसबुक फ्रेंड के प्रोफाइल में जाकर थ्री डॉट पर क्लिक करके “एडिट फ्रेंड्स लिस्ट” पर जाना है।
  • यहाँ पर आपको एक “Restrict” का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • जिसे सलेक्ट करने के बाद उस फेसबुक यूजर को आपकी कोई पोस्ट नहीं दिखाई देगी।

अगर आप इस फीचर को डीएक्टिवेट करना चाहते हैं। तब आप इन स्टेप को दुवारा फॉलो करके “Unrestricted” कर सकते हैं।

फेसबुक इनफार्मेशन एक्टिविटी को कैसे बंद करें

जब आप फेसबुक को यूज़  करते हैं तब आपके द्वारा सर्च की गयी एक्टिविटी को फेसबुक ट्रैक करता है। जैसा कि आपने देखा होगा फेसबुक पर आपको आपकी सर्च हिस्ट्री के अनुसार Advertise दिखाई  देता है। ऐसा आपकी एक्टिविटी के जरिये होता है। अगर आप इस सर्विस को डीएक्टिवेट करना चाहते हैं तब आप इन स्टेप को फॉलो करके कर सकते हैं।

Follow These Step

  • इसके लिए सबसे पहले आप अपने फेसबुक प्रोफाइल सेटिंग में जाकर “Your Facebook Information” पर क्लिक करके “Off Facebook Activity”  पेज पर जाकर इस सर्विस को डिसएबल कर सकते हैं।
  • इस फीचर को डिसेबल करने के बाद आपकी फेसबुक इनफार्मेशन एक्टिविटी को फेसबुक ट्रैक करना बंद कर देगा।

Facebook Tricks 2020 – फेसबुक में खुद का अवतार कैसे क्रिएट करें

अब आप फेसबुक पर भी अपना खुद का अवतार बना सकते हैं। अपना खुद का अवतार क्रिएट करने के लिए सबसे पहले अपने फेसबुक ऐप को ओपन करें और इन स्टेप को फॉलो करें।

Follow These Step

  • फेसबुक ऐप ओपन करने के बाद आप “थ्री लाइन’ पर क्लिक करें
  • निचे स्क्रॉल करने के बाद आप “See More” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ स्क्रॉल करने के बाद आपको “Avatar” का बटन दिखाई देगा जहाँ पर क्लिक करके आप खुद “Avatar” बना सकते हैं।
  • जिसे आप अपने चैट में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेकिन एक बात का ध्यान दे फ़िलहाल फेसबुक का अवतार फीचर फ़िलहाल टेस्टिंग में चल रहा है। जो आपके फेसबुक ऐप को अपडेट करने के बाद आपके ऐप में दिखाई दे सकता है और नहीं भी। अगर अपडेट के बाद भी ये ऑप्शन आपको दिखाई नहीं देता है। तब आपको थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा और अपने फेसबुक ऐप को अपडेट करते रहना होगा।

अपने द्वारा लाइक की गयी पिक्स को बहुत ही आसानी से देखे।

दोस्तों अगर आप किसी की भी फ्रेंड की फोटो और वीडियो को लाइक करते हैं। तो आपके द्वारा लाइक की गयी सारी जानकारी को इन स्टेप के जरिये बहुत ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Follow These Step

  • सबसे पहले आपको अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर जाकर सर्च बॉक्स में “Photo Like by me” टाइप करना है।
  • इतना करने के बाद फेसबुक उन पिक्स को दिखायेगा जिनको आपने लाइक किया है।
  • इस तरह से आप लाइक की गयी सारी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।
Facebook Tricks 2020

अपनी फेसबुक फ्रेंड्स लिस्ट को हाईड कैसे करें।

दोस्तों अगर आप अपने फ्रेंड की लिस्ट को अपने फ्रेंड्स को नहीं दिखाना चाहते हैं। तब आप अपनी फ्रेंड्स लिस्ट को हाईड कर सकते हैं। इसके लिए आप निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

Follow These Step

  • आप अपनी फेसबुक प्रोफाइल को ओपन करके सेटिंग बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद प्राइवेसी सेटिंग में जाकर निचे स्क्रॉल करें।
  • जहाँ पर आपको “Who can see my friend list” के मेनू में “Only Me” ऑप्शन को सलेक्ट करें।
  • इसके बाद आपके फ्रेंड्स केवल आपको ही दिखाई देंगे।

फेसबुक टाइम लाइन से फोटो या पोस्ट कैसे हाईड करें

आप अपने कुछ पर्सनल फोटो एल्बम जो आपके फेसबुक पर अपलोड हैं। लेकिन आप इन फोटो को अपने दोस्तों को नहीं दिखाना चाहते हैं। तब आप इन सेटिंग के जरिये अपने पर्सनल फोटो एल्बम को बिना डिलीट किये हाईड कर सकते हैं।

Follow These Step

  • सबसे पहले आप अपनी प्रोफाइल में थ्री लाइन पर क्लिक करें और अपनी प्रोफ़ाइल पर जाएं।
  • इसके बाद अपनी उस पोस्ट या फोटो एल्बम को स्क्रॉल करें जिसे आप अपनी टाइम लाइन से छिपाना चाहते हैं।
  • आपकी पोस्ट पर स्तिथ थ्री डॉट पर पर क्लिक करें।
  • यहाँ पर शो ड्रॉप मेनू से “Hide from Timeline” विकल्प सलेक्ट करें।

फेसबुक वीडियो डाउनलोड कैसे करें।

दोस्तों कभी कभी ऐसा होता है हम फेसबुक पर शेयर की गयी विडिओ को देख रहे होते हैं। जो हमे बहुत पसंद आती है और हम उसे डाउनलोड करना चाहते हैं। लेकिन हम फेसबुक पर वीडियो को डाउनलोड न करके सेव तो कर सकते हैं।

अगर आप इन स्टेप को फॉलो करते है तब बहुत ही आसानी से फेसबुक की विडिओ को डाउनलोड कर सकते हैं

Follow These Step

  • सबसे पहले आपको वीडियो के URL को कॉपी करके सेव रखना है।
  • अब आपको fbdown.net वेबसाइट पर जाकर आपको फेसबुक वीडियो URL को डालना है
  • उसके बाद Download पर क्लिक करके आप फेसबुक विडिओ को डाउनलोड कर सकते हैं।

दोस्तों उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकरी Facebook Tricks 2020 अच्छी लगी होगी। अगर आपके के मन में कोई डाउट है तब आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। हमारे द्वारा दी गयी जानकारी को आप अपने दोस्तों को भी शेयर करें। धन्यवाद

ये भी पढ़ें-

7 thoughts on “Facebook Tricks 2020 | ये ट्रिक्स आपके बहुत काम आने वाली हैं”

Leave a Reply